![]()
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसआई गजेंद्र शर्मा की टीम ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई खूंजा के वार्ड नंबर 5 निवासी समीर खान उर्फ सबाब (20) और भट्टा कॉलोनी के वार्ड नंबर 15 जसविंदर सिंह उर्फ भोलू (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच टाउन थानाधिकारी सुभाषचंद्र कच्छावा कर रहे हैं। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल लायक सिंह और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सांखला, योगेंद्र कुमार व चंद्रविजय शेखर शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments