☜ Click Here to Star Rating


जयपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार को पुणे के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को तकनीकी कारणों का हवाला देकर आखिरी वक्त पर स्थगित कर दिया गया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। हालांकि लगभग डेढ़ घं

.

दरअसल, जयपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1077 को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी। जिसके लिए पैसेंजर्स सुबह 4 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन स्पाइस जेट एयरलाइंस ने टेक्निकल रीजन का हवाला देकर आखिरी वक्त पर फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया। जिसकी वजह से पुणे जाने वाले पैसेंजर को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। हालांकि पैसेंजर्स की बढ़ती नाराजगी के बाद एयरलाइन कंपनी ने लगभग डेढ़ घंटे बाद 6 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट को पुणे एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

जयपुर से हिसार के लिए फ्लाइट अलायंस एयरलाइन द्वारा शुरू की जा रही है।

जयपुर से हिसार के लिए फ्लाइट अलायंस एयरलाइन द्वारा शुरू की जा रही है।

राजस्थान में टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले अलायंस एयरलाइन द्वारा हरियाणा के हिसार और राजस्थान के जयपुर के बीच आज से सीधी हवाई सेवा शुरु होने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ शुक्रवार को संचालित होगी। जो जयपुर से यह फ्लाइट सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। जो दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। जबकि हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट शाम 4 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। जो शाम 6 बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।

बता दें कि सड़क के रास्ते जयपुर से हिसार पहुंचने के लिए लगभग 350 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। जिसमें लगभग 5 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है। वहीं ट्रेन से यह सफर और भी ज्यादा वक्त लेता है। लेकिन फ्लाइट शुरू होने के बाद सिर्फ एक घंटे में पैसेंजर जयपुर से हिसार और हिसार से जयपुर पहुंच सकेंगे। ऐसे में 2300 रुपए की टिकट के साथ पैसेंजर राजस्थान की जयपुर से हरियाणा के हिसार का सफर कर सकेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading