![]()
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जत्ती की बगीची निवासी 24 वर्षीय MBA डिग्रीधारी युवक चिराग माथुर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की कोविड में मौत हो चुकी है। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसके पिता विजेंदर माथुर की कुछ वर्ष पहले कोविड महामारी के दौरान मौ
परिजनों के अनुसार, चिराग परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बहन शादीशुदा है। बेटे की आत्महत्या के बाद मां अकेली हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पातल भिजवाया।
परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की मांग की है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। चिराग की मां को भी पता नहीं चल रहा है कि किस कारण बेटे ने सुसाइड किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments