☜ Click Here to Star Rating



जयपुर की होटल में मूकबधिर लड़की से रेप का मामला सामने आया है।

जयपुर की होटल में मूकबधिर लड़की से रेप का मामला सामने आया है। रॉन्ग नंबर लगने पर वीडियो कॉल के जरिए आरोपी लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती

.

पुलिस ने बताया- जयपुर कमिश्नरेट की रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी मूकबधिर बेटी के साथ अनजान लड़के ने रेप किया है। आरोप है कि करीब 10 दिन पहले मूकबधिर बेटी की रॉन्ग नंबर के चलते आरोपी लड़के से वीडियो कॉल पर इशारों में बातचीत हुई। जिसके बाद वीडियो कॉल कर मूकबधिर लड़की से आरोपी ने दो-तीन बार ओर इशारों में बात की। पिछले दिनों मिलने के बहाने बुलाकर उसे हाट बाजार में ले गया। उसके बाद वीडियो कॉल कर धोखे से मिलने के बहाने बुलाया।

मिलने जाने पर बाइक पर बैठाकर उसे एक होटल में ले गया। होटल में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में किसी को बताने को लेकर धमकी भी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने कुछ दिन चुपचाप रहने के बाद अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। मूकबधिर बेटी के साथ दरिंदगी का पता चलने पर परिजनों ने थाने जाकर अनजान लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading