☜ Click Here to Star Rating



नागौर जिले के जायल कस्बे के मैन मार्केट में आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। जायल कस्बे में दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या आम बात हो गई थी। प्रशासन ने दुकानदारों को अपनी इच्छा से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। आज सुबह

.

जायल एसडीएम रजत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका के कार्मिकों ने 2 दिन पहले अंतिम चेतावनी जारी की थी। आज कार्यवाहक ईओ विजय बाजिया और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में तहसील चौराहा और बस स्टैंड से लेकर लीलण चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई हुई। पिछले कई महीनों से अतिक्रमण के कारण कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी आम हो गई थी। आज नगरपालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क और फुटपाथ पर बने अवैध ढांचे हटाए।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कोई विरोध दर्ज नहीं हुआ। तहसील चौराहे से बस स्टैंड होकर लीलण चौक तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ टीनशैड, पक्का निर्माण, अस्थाई पटि्टयां हटाने की कार्रवाई हुई। इसके साथ ही रेहड़ी और ठेलों को नियत स्थान पर लगाने के लिए निर्देश दिए गए। करीब ढाई घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली। कार्यवाहक ईओ विजय बाजिया ने इस कार्रवाई के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या से आमजन को निजात मिलेगी। सार्वजनिक स्थानाें से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading