![]()
उदयपुर से निकलती विशाल कांवड़ यात्रा
सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर झीलों की नगरी उदयपुर में आज गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। हर-हर महादेव से लेकर बोल बम के नारों के माहौल को भक्तियमय बना दिया।
यात्रा का आगाज उदयपुर शहर के आयड़ स्थित गंगू कुंड से हुआ। हजारों कांवड़िये यहां से महादेव की जयकारा के साथ आगे बढ़े। महिलाओं से लेकर बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान की भक्ति में आगे कदम बढ़ाते जा रहे है। इस यात्रा में इस बार 11 हजार कांवड़िएं का लक्ष्य लेकर चल रहे है। गंगू कुंड पर गंगा के जल की पूजा-अर्चना के बाद कावड़ियों द्वारा अपने-अपने कावड़ की पूजा करने के बाद कावड यात्रा का क्रम शुरू हुआ। कावड यात्रा के आगे खुली जीप में पीतल के बडे कलश में गंगा जल को रखा गया। उसके पीछे डीजे सेट महादेव का गान करते हुए चल रहे है।
कावड यात्रा में शामिल होने वाले कावड़िये सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के शूज एवं महिलाएं परम्परिक परिधान में शामिल हुई।
21 मिलोमीटर तक की यह विशाल कांवड़ यात्रा प्राचीन गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक शिव महोत्सव समिति की ओर से निकाली जा रही है। उभयेश्वर महादेव पहुंच कर कावड़िये महादेव का अभिषेक करेंगे।
कांवड़ यात्रा का रूट
कावड यात्रा गंगोदभव कुंड से प्रारंभ होगी जो आयड़, अशोक नगर, शक्ति नगर, टाउन हॉल, बापू बाजार, देहली गेट, तीज का चौक, मंडी की नाल, मोचीवाडा, घंटाघर, जगदीश चौक, गडियादेवरा, चांदपोल, ब्रहमपोल, दुधिया गणेश जी, रामपुरा, गोरेल्ला, धार, मोरवानिया होते हुए उभयेश्वर महादेव पहुंचेंगी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments