अलवर शहर में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए। रात को बारिश हुई। सुबह भी हल्की बारिश।
अलवर जिले में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी है। कलेक्टर ने 2 दिन स्कूलों की छुट्टी कर दी। रात को अलवर शहर सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। मंगलवार सुबह से भी घने बादल छाए हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बादलों की घनघोर घटाओं से लग रहा है
अलवर जिले में अभी बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण सिलीसेढ़ बांध व जयसमंद बांध में पानी ज्यादा नहीं आ सका। अभी सिलीसेढ़ बांध को पूरा भरने में करीब 3 फीट के आसपास पानी की जरूरत है। उसके बाद ही ऊपरा चल सकेगी। जब ऊपरा चलेगी तब जयसमंद में पानी की आवक तेज होगी। लेकिन अभी काफी बारिश की जरूरत है।

अलवर से निकलने वाली रूपारेल नदी में पानी की आवक बढ़ी है।
लेकिन इस बार बीच-बीच में बराबर बारिश होने के कारण फसल अच्छी है और पैदावार भी बढ़ने की पूरी संभावना है। लेकिन अभी बांधों में पानी नहीं आने से आगे भूजल स्तर पर फर्क नहीं पड़ सकेगी। हालांकि अभी मानसून का दौर है। दो दिन अलवर में भारी बारिश की चेतावनी भी है। वैसे दो-तीन दिन से तेज उमस से आमजन बेचैन रहा। लेकिन अब बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments