जोधुपर की फैक्ट्रियों से रसायनिक एवं प्रदूषित पानी बीते डेढ़ दशक से डोली-अराबा गांव तक आ रहा है। प्रशासन व सरकार इसका कोई समाधान नहीं कर पाई। इस बार हद तब हो गई जब बालोतरा जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अराबा दूदावंता ने अराबा पुरोहिता
लिखा- जोधपुर से रसायनिक पानी का तेज होने के कारण पानी घरों में पानी भर सकता है। साथ ही लिखा है कि घर खाली नहीं करने पर जिम्मेदारी स्वंय की होगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा था-बरसात में पानी तो आएगा
दरअसल, एक दिन पहले जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने डोली-अराबा गांवों में आ रहे रासायनिक पानी को लेकर कहा था बरसात में तो पानी ही आएगा, इसका स्वागत करना चाहिए।
इसके कुछ घंटों बाद आमजन को प्रदूषित पानी के बहाव की समस्या से राहत का तो कोई सुखद समाचार तो नहीं मिला। सोमवार शाम को प्रशासन के मौखिक आदेश के बाद ग्राम पंचायत ने अराबा पुरोहितान के ग्रामीणों को घर खाली करने का आदेश जरूर जारी कर दिया।

ग्राम पंचायत ने सोमवार शाम को एक दिन पहले की डेट की सूचना की शेयर।
पूर्व सरपंच नरपतसिंह राजपुरोहित ने कहा-

अराबा पुरोहितान में कई सालों से रसायनिक पानी के भराव की समस्या है। शासन-प्रशासन को अवगत करवाते-करवाते थक गए हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकलाा। 16 साल से समस्या निजात के लिए सरकारें प्रदूषित पानी निकासी के लिए एक नाला तक नहीं बना पाई।

ग्राम विकास अधिकारी भीमाराम देवपाल ने बताया- जोधपुर से आ रहे रासायनिक पानी का बहाव तेज हुआ है। इससे घरों में पानी घुसने लगा है। उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर ग्रामीणों को घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना जारी की गई है।
ग्राम पंचायत ने दी हिदायत
हिदायत भी दी जोधपुर से आ रहे रासायनिक पानी का बहाव तेज होने के कारण आबादी भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीण कीमती सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, घर खाली नहीं करने पर जान-माल के नुकसान की जिम्मेदारी आपकी रहेगी।
इसके बाद प्रभावित परिवार भराव क्षेत्र से बाहर खेतों में व खाली सरकारी भवनों में शरण लेने के लिए बच्चों व बुजुर्गों के साथ रवाना होने लगे हैं। जोधपुर की औद्योगिक इकाइयों से आ रहा रासायनिक पानी का बहाव तेज होने से अराबा पुरोहितान की रहवासीय बस्तियों में घुसने लगा है।
बरसाती पानी के साथ छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी
जोधपुर में हो रही अच्छी बरसात व साथ में फैक्ट्रियों से छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी रात में अधिक बढ़ सकता है। इससे घरों में पानी के भराव के चलते दीवार या मकान के ढहने की आशंका को लेकर तहसीलदार व बीडीओ के मौखिक आदेश के बाद ग्राम पंचायत अराबा दूदावतां के ग्राम विकास अधिकारी ने शाम को आम सूचना जारी की।
इसमें प्रभावित क्षेत्रों में पानी अधिक बढ़ने पर बचाव को लेकर कीमती सामान लेकर घर खाली करने का कहा गया है।
जारी सूचना में पांच जगहों पर पहुंचने की सलाह
आबादी भूमि पर रहे लोगों को ग्राम पंचायत भवन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक सभा भवन अखाराम नाई के घर के पास, सार्वजनिक सभा भवन माजीसा मंदिर में रुकने की सलाह दी।
50 घरों में 300 की आबादी निवासरत
ग्राम पंचायत अराबा दुदावतां के राजस्व गांव अराबा पुरोहितान के 50 घरों में करीब 300 की आबादी निवास करती है। गांव के तीनों तरफ प्रदूषित पानी का भराव हो गया है।
ऐसे में प्रशासन की हिदायत के बाद ग्रामीण सरकारी भवनों व अपने खेतों में शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन राशन सामग्री, खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर, बर्तन, बिस्तर लेकर अचानक घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होना परेशानी बन गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments