बाड़मेर जिले के रड़वा गांव में बाइक सवार स्लिप होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम बाड़मेर आने के दौरान भीड़ देखकर रुके, तब घायल को अपनी गाडी में डालकर हॉस्पिटल ले जाने लगे। बीच रास्ते मे
मिली जानकारी के अनुसार बोला निवासी मोहनलाल मजदूर का काम करता है। चौहटन से बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। रात में निंबड़ी रड़वा गांव में बाइक स्लिप हो जाने से घायल हो गया। आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन एम्बुलेंस आने में समय लग गया। तभी वहां से निकल रहे चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल भीड़ देखकर रुके। अपनी गाडी में घायल को डालकर रवाना हुए।

विधायक ने हॉस्पिटल पहुंचने के बाद करवाया इलाज।
भीड़ देखकर रुके विधायक, अपनी गाडी में लेकर हुए रवाना
चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया- मैं मेरी विधानसभा चौहटन से बाड़मेर घर की तरफ आ रहा था। नींबड़ी और रड़वा के बीच में भीड़ लगी हुई थी। 20-25 लोग खड़े थे। रोड साइड पर घायल मोहनलाल सड़क पर गिरा हुआ था। मैंने वहां पर खड़े लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट हो गया है। अभी तक एम्बुलेंस आई नहीं है। उसका इंतजार कर रहे है। गाड़ियां आपके पास खड़ी है तो एम्बुलेंस का क्यूं इंतजार कर रहे हो। गाडी में डालकर ले जाओ, किसी ने कोई जवाब नहीं दिया तो मैंने अपनी गाडी में डालकर रवाना हो गया। एक किलोमीटर घटना स्थल से आगे निकला तब सामने से एम्बुलेंस आई। तब हमने एम्बुलेंस के अंदर उसको शिफ्ट कर दिया। उसको हॉस्पिटल लेकर आए।
पायलट बोला- घटना स्थल पहुंचने में मुझे 25 मिनट लगें
एम्बुलेंस पायलट का कहना है कि कॉल आने के बाद मुझे घटना स्थल पहुंचने पर 25 मिनट लगे है। नींबड़ी यहां से 30 किलोमीटर है। यहां से हॉस्पिटल से चौहटन सर्किल ट्राफिक ज्यादा होने के कारण 10 मिनट यहां लग जाते है। विधायक जी को बहुत धन्यवाद जिन्होंने घायल को खुद एम्बुलेंस में शिफ्ट करवाया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments