☜ Click Here to Star Rating


अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वाधान में महिला परिषद द्वारा डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हुआ। इसे जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संबोधित किया।

टोंक के डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में विशाल महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। अग्रवाल समाज चौरासी के तत्वावधान में महिला परिषद की ओर से हुआ। इस दौरान विवाह में बढ़ती उम्र और परिवार विघटन एक ज्वलंत समस्या के विषय पर चर्चा हुई।

.

अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समेत अभी बीजेपी आदि के नेता भी आए। समय अभाव के चलते केंद्रीय मंत्री ने अधिवेशन को तो संबोधित नहीं किया, लेकिन उन्होंने वहां भोजनशाला में शुद्ध भोजन किया। पौधारोपण किया। साथ ही महिला परिषद अध्यक्ष इंदु जैन मित्तल से चर्चा कर उनके सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की।

..तो परिवारों का विघटन कभी नहीं होगा आचार्य इंद्र नंदी महाराज के सानिध्य में रविवार देर शाम को आयोजित इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं द्वारा अन्य कार्यों में रुचि ली जाती है। इस अधिवेशन में आने से पता चला कि आज भी भारत देश में महिलाए अग्रणी है, जिन विषयों को लेकर अधिवेशन में इतनी महिलाएं एकजुट हुई है उससे पता चलता है कि महिला परिवार को एकजुट रखने की सोच रखकर कार्य करती है तो परिवारों का विघटन कभी नहीं होगा। महिलाओं को अपने बच्चों को जैन सिद्धांतों की शिक्षा देनी चाहिए ताकि वह बड़े होकर परिवार विघटन की नहीं सोचे। अगर परिवार का विघटन नहीं होगा तो आपकी विवाह में बढ़ती उम्र का भी समाधान हो जायेगा। आज यह महिला अधिवेशन आने वाली पीढ़ी को सुधारने का कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से हर घर में मोबाइल का प्रयोग हो रहा है अगर हर महिला ने अपने घर पर मोबाइल पर कंट्रोल कर लिया आने वाले समय में वो ही परिवार सुखी रहेगा।

विशाल महिला अधिवेशन में जिले के अलावा कोटा, बूंदी आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं आई।

विशाल महिला अधिवेशन में जिले के अलावा कोटा, बूंदी आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं आई।

परिवार और समाज होंगे मजबूत इस मौके पर देवली विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि जैन धर्म जिओ और जीने का सिद्धांत देता है। इसको हर व्यक्ति अपने जीवन में ग्रहण करता है। इस अधिवेशन के विषयों को भी हर समाज उतारता है तो आने वाले समय में परिवार और समाज मजबूत होंगे।

इस दौरान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि हम सामाजिक कार्यों सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर एकत्रित होते हैं लेकिन पहली बार यह देख रही हूं समाज में जो चिंता का विषय है। उसकी चर्चा के लिए इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई हैं। महिलाएं आगे आने पर इन विषयों का समाधान आसानी से हो जाएगा।

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि महिलाओं के आगे आने पर समाज में फैली हर बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं की सामाजिक जागरूकता की सराहना की।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं की सामाजिक जागरूकता की सराहना की।

टंकी निर्माण कराने की घोषणा इस मौके पर समाज की महिलाओं ने मंत्री से कहा कि हमारे यहां पानी की समस्या है जिस पर जलदाय मंत्री ने टंकी निर्माण कराने की घोषणा की। समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल सुराशाही, महिला परिषद अध्यक्ष इंदु जैन मित्तल, युवा परिषद अध्यक्ष संजय सिंघी सहित सभी ब्लॉक से आई महिला अध्यक्षों ने सभी अतिथियों स्वागत सम्मान किया। इस दौरान जलदाय मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आदि ने पौधारोपण किया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आदि ने पौधारोपण किया।

1000 से ज्यादा महिलाएं हुई शामिल अधिवेशन में मालपुरा, फागी, जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, टोंक, देवली, निवाई, केकड़ी, उनियारा, चाकसू, शिवाड़ सहित 1000 से अधिक महिलाएं शामिल रही। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ब्लॉक की महिलाओं ने इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंच संचालन अध्यक्ष इंदु मित्तल ने किया।

सेवा सदन में एक पेड़ मां के नाम पर लगाए पौधे वन एवं पर्यावरण केंद्रीय मंत्री भूपेंद यादव, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जैन मुनि इंद्र नंदी महाराज के दर्शन किए और एक पेड़ मां के नाम के तहत 108 पौधे लगाएं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव समेत अन्य अतिथियों ने जैन भोजन शाला में शुद्ध भोजन प्रसादी ली।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव समेत अन्य अतिथियों ने जैन भोजन शाला में शुद्ध भोजन प्रसादी ली।

जैन भोजनशाला में की प्रसादी वन एवं पर्यावरण केंद्रीय मंत्री भूपेंद यादव, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक राजेंद्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर चौहान सहित सभी ने जैन भोजनशाला में भोजन ग्रहण किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading