महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने हुड़ला और मनोहरपुर गांव में अस्पतालो का शिलान्यास किया।
दौसा जिले के महुवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने शनिवार को हुड़ला और मनोहरपुर गांव में हॉस्पिटल का शिलान्यास किया।
हुड़ला गांव में 5.36 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा, जबकि मनोहरपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 159 लाख रुपए खर्च होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए विधायक ने कहा कि मरीज को अपने घर के नजदीक सुलभ तरीके से इलाज मिल सके, इसके लिए हॉस्पिटल का निर्माण जल्द होगा।

मनोहरपुर गांव में PHC का शिलान्यास करते विधायक राजेन्द्र मीणा

कार्यक्रम के दौरान विधायक का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया

हुड़ला गांव में अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद लोग
महुवा विधायक के भाषण की बड़ी बातें
- अस्पताल के लिए पहले बहुत केस-मुकदमे होते थे, लेकिन इससे काम चलने वाला नहीं है। मैं खोहरा या हुड़ला का विधायक नहीं हूं और किसी एक समाज से नहीं, बल्कि सभी समाज के आशीर्वाद से विधायक बना हूं। सभी को एकजुटता-भाईचारे के साथ महुवा को आगे बढ़ाना है।
- जनता से किया गया वादा निभा रहा हूं। जबकि कई नेता घोषणा करने के बाद उसको अमलीजामा नहीं पहना पाते, लेकिन मैं पूरी शिद्दत के साथ वादा निभाउंगा।
- हुड़ला गांव को मनोहरपुर गांव जैसा बनना चाहता हूं। इसके लिए स्थानीय लोगों को छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है, लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, मैं पूरी तरह से आपके साथ खड़ा हूं।
- हर जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में एक सपना जरूर देखता है और मेरा भी एक सपना है महुवा को जिला बनाना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह सपना जरूर पूरा होगा।
- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजगढ़ से महवा तक सड़क विकास के लिए करीब 850 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे आवागमन सुगम होगा।
- लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं जैसा अंदर से हूं, वैसा ही बाहर हूं। बिना किसी छल-कपट और ईमानदारी के साथ क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है। एक रुपए का भी कलंक नहीं लगने दूंगा।
- जनता से किया गया वादा निभा रहा हूं। जबकि कई नेता घोषणा करने के बाद उसको अमलीजामा नहीं पहना पाते, लेकिन मैं पूरी शिद्दत के साथ वादा निभाउंगा।
- मेरी इच्छा है कि आपके बेटे के कार्यकाल में महुवा में शांति, सद्भाव और भाईचारा बना रहे और विकास कार्यों से सबको फायदा मिले।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments