☜ Click Here to Star Rating


तीन बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान व्यापारी ने हेयर सैलून में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली शटर पर लगी। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया

.

मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया-दोपहर को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के एरिया में नाकाबंदी की गई।

गोली लगने से हेयर सेलून के शटर में छेद हो गया।

गोली लगने से हेयर सेलून के शटर में छेद हो गया।

तीन बाइक पर आए बदमाश पीड़ित व्यापारी राकेश शर्मा ने बताया-दोपहर 1:15 बजे अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। इस दौरान तीन बाइक पर 10 से 12 नकाबपोश लोग आए और डंडे लहराते हुए हवा में दो फायर किए। इसके बाद मैने पास में स्थित हेयर सैलून की दुकान में घुसकर शटर को नीचे गिरा दिया। इस पर बदमाशों ने शटर पर गोली चला दी। जिससे उसमें छेद हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

फायरिंग के बाद हेयर सेलून में गिरा गोली का एक टुकड़ा।

फायरिंग के बाद हेयर सेलून में गिरा गोली का एक टुकड़ा।

खेत को लेकर हुई थी कहासुनी राकेश ने बताया-उसके गांव भगवानपुर (राजाखेड़ा) में खेत को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर उसने सोमवार को राजाखेड़ा थाने में नामजद शिकायत दी थी।

पीड़ित व्यापारी का खेत को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में दी थी।

पीड़ित व्यापारी का खेत को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में दी थी।

वहीं राकेश की दुकान से महज 400 मीटर दूरी पर ही राजाखेड़ा पुलिस चौकी टाउन स्थित है। मगर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading