☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों के साथ आईं महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता (JEN) को चूड़ियां पहना दी। इसके बाद लिपस्टिक लगाने की कोशिश की, लेकिन साथ आए लोगों ने उनको रोक दिया।

.

लोगों ने कहा- थाली बजा कर हम अधिकारियों की नींद उड़ाने आए हैं, ताकि उनको ये पता चल सके कि हमारे इलाके में पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि 10 दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है।

जलदाय विभाग के AEN देवीलाल भील ने कहा- बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज समस्या के चलते मोटर काम नहीं करती है, इसके कारण पेयजल की समस्या आ रही है। मामला बीपी टैंक स्थित जलदाय विभाग के AEN ऑफिस का है।

तस्वीरों में देखिए AEN ऑफिस में क्या हुआ…

पानी के समस्या को लेकर लोग थालियां बजाते हुए जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे थे।

पानी के समस्या को लेकर लोग थालियां बजाते हुए जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंचे थे।

यहां महिलाओं ने JEN के हाथ में चूड़ियां पहना दी। इस पर लोग हंसने लगे।

यहां महिलाओं ने JEN के हाथ में चूड़ियां पहना दी। इस पर लोग हंसने लगे।

एक महिला जेईएन को लिपस्टिक लगाने के लिए आगे बढ़ी तो साथ आए लोगों ने उसे रोक दिया।

एक महिला जेईएन को लिपस्टिक लगाने के लिए आगे बढ़ी तो साथ आए लोगों ने उसे रोक दिया।

10 दिन से नहीं आ रहा था पानी दरअसल, शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे इंदिरा कॉलोनी के लोगों के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग पानी के समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। लोगों ने कहा- पूरे जैसलमेर शहर में पानी की समस्या है। इंदिरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा- इसको लेकर कई बार शिकायत भी कर दी, लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में AEN ऑफिस में धरना देने आना पड़ा। अधिकारी नींद में हैं, ऐसे में उन्हें नींद से जगाने के लिए थाली बजाते हुए ऑफिस आए और अधिकारियों से समस्या का समाधान मांगा।

महिलाओं ने JEN को पहना दी चूड़ियां JEN पूनम परिहार लोगों की समस्या सुनने आए तो महिलाओं ने आगे आकर उनको चूड़ियां पहना दी। इस दौरान JEN फोन पर बात करते रहे। जैसे ही महिलाओं ने JEN को चूड़ियां पहनाई, आसपास खड़े लोग तालियां बजाने लगे। इसके बाद एक महिला ने अपने पर्स से लिपस्टिक निकाली और JEN के लगाने की कोशिश की, लेकिन साथ आए लोगों ने उसे रोक दिया।

ट्रिपिंग और वोल्टेज के चलते पानी नहीं दे पा रहे AEN देवीलाल भील ने बताया- मोहनगढ़ हेड वर्क्स से जैसलमेर शहर में पेयजल आता है। फिलहाल वहां बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज समस्या के चलते मोटर काम नहीं करती है। इसके कारण पेयजल की समस्या आ रही है।

उन्होंने कहा- हम लगातार लगे हुए हैं और बहुत जल्द इस समस्या को दूर कर देंगे और पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया- शहर में हम पानी की सप्लाई फिलहाल डाबला से कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading