![]()
चोरी के बाद बिखरा सामान और टूटी पड़ी खिड़की व दीवार।
क्षेत्र में चोरों ने बीती रात पुलिस की रात्रि कालीन गश्त को धता बताते हुए एक साथ अलग अलग स्थानों पर 2 घरों व एक परचून की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गांव नगला खरगा में स्थित 2 घरों एवं कस्बे के नेशनल हाइवे स्थित परचून की दुकान म
कार्यवाहक थानाधिकारी चंद्रमोहन घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार चोर परचून की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपए का सामान, सात हजार की नकदी और दो एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान का मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे चोरी का पता लगा। लोकेश निवासी चंबल प्लांट के पीछे ने पुलिस को शिकायत दी।
वही गांव नगला खरगा में स्थित दो अलग-अलग घरों के भी चोरों ने चोरी की। चोरों ने पीड़िता रीना के घर में कमरे के जंगले को तोड़कर अलमारी एवं बक्से में से नकदी एवं सोने चांदी के आभूषणों को चुरा लिया। वहीं दूसरे घर में चोरों ने पीड़िता लक्ष्मी के घर छत की सीढियों से कमरे में घुसे चोर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी व 2 देशी घी से भरी बोतलों को चुरा ले गए। जब सुबह घरवाले जागे तब पीड़ितों को चोरी का पता चला। फिलहाल पीड़ितों ने थाने में शिकायत दी है।
सुबह दुकान खोली तो घटना का पता चला
दुकानदार … चंबल प्लांट के पीछे रहने वाले दुकानदार लोकेश ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि मेरी परचून की दुकान नेशनल हाईवे-123 पर है। मैं शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब मैंने अपनी दुकान खोली तो, मेरी दुकान की पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। दुकान में अंदर जाकर देखा तो, दुकान का सामान बिखरा हुआ था। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष का आलम है। लोगों ने कस्बा में पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना था कि चोरों की हौंसले बुलंद हैं आए दिन चोरी की घटनाएं होने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments