![]()
अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पश्चिम रेलवे ने समय की पाबंदी और ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत जोधपुर मंडल से जुड़ी 11 ट्रेनों के रास्ते में आने वाले कई
जोधपुर मंडल के रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ‘टाइम टेबल में इस बदलाव का मकसद ट्रेनों को समय पर पहुंचाना और यात्रियों की परेशानी कम करना है। बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होगा। इसलिए यात्री कृपया अपनी ट्रेन के नए आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी जरूर रखें, ताकि आपकी यात्रा में कोई परेशानी न आए।’
कौन-सी ट्रेन, कब बदला टाइम? पढ़िए विस्तार से
- कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (16312): 9 अगस्त से चलने वाली इस ट्रेन के बोईसर, वापी, सूरत, वडोदरा स्टेशन पर रुकने का समय थोड़ा बदला गया है।
- बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एसी सुपरफास्ट (21903): 11 अगस्त से इस ट्रेन के वापी, आणंद और नडियाद में समय बदल दिया गया है।
- पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस (11090): 10 अगस्त से यह ट्रेन पुणे से चलेगी। दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद और अहमदाबाद के समय में आंशिक परिवर्तन होगा।
- पुणे-बीकानेर सुपरफास्ट (20476): 12 अगस्त से पुणे से छुटेगी और वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद में समय थोड़ा बदलेगा।
- बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (22965): 8 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने वाली यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद पर बदले समय के अनुसार चलेगी।
- बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर सुपरफास्ट (12997): 13 अगस्त से चलने वाली यह ट्रेन सूरत स्टेशन पर अब 3:53 बजे आएगी और 3:53 बजे ही निकल जाएगी, यानी लेटलतीफी पर पूरी ब्रेक!
- दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (14808): 13 अगस्त से दादर स्टेशन से छूटने वाली ट्रेन सूरत पर 4:17 बजे पहुंचेगी, 4:22 बजे निकलेगी। बस! एक-दो मिनट की फेरबदल है।
- बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस (16534): 10 अगस्त से बेंगलुरु से रवाना होते ही वडोदरा, आणंद आदि स्टेशनों पर दो-दो मिनट की एडजस्टमेंट होगी।
- बेंगलुरु-जोधपुर (16508): 13 अगस्त से भरूच, वडोदरा, आणंद और नडियाद में समय थोड़ा एडजस्ट होगा।
- जोधपुर-वलसाड एक्सप्रेस (22992): 13 अगस्त से जोधपुर से रवाना होने पर वडोदरा पहुंचना और निकलना 5:10-5:15 बजे पर होगा।
- भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा (22966): 9 अगस्त से भगत की कोठी से छूटने पर वडोदरा स्टेशन पर अब 5:10 बजे आएगी, 5:15 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग जरूर देख लें, जिससे यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो। ट्रेनों के नए समय की जानकारी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या रेलवे स्टेशन से भी ली जा सकती है।
रेलवे के इस कदम के बाद उम्मीद है कि अब ट्रेनों की लेट-लतीफी से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा और यात्री भी अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकेंगे। तो अगली बार ट्रेन पकड़ने से पहले, अपनी ट्रेन का नया टाइम जरूर चेक कर लें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments