☜ Click Here to Star Rating



पाली जिले के तख्तगढ़ में सोने की चैन लूटने के बाद बाइक पर जाते बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आते हुए।

पाली जिले के तख्तगढ़ के डाक गली निवासी प्रवासी शांतिलाल जैन से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। शांतिलाल सोमवार शाम मुंबई रवाना होने की तैयारी में थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से 12 ग्राम की सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए।

.

जानकारी के अनुसार शांतिलाल जैन बीते पखवाड़े से तखतगढ़ आए हुए थे। सोमवार को उनके घर के बाहर बाइक पर आए दो युवक रुके एक युवक ने पेट दर्द का बहाना बनाकर दरवाजे पर आया और पानी मांगा। पानी पीते ही उसने गले से चेन झपट ली और साथी युवक के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। वारदात के चलते बुजुर्ग दंपती को मुंबई का सफर रद्द करना पड़ा। घटना को लेकर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading