![]()
अजमेर जिले की सराना थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु टॉप-10 वांछितों में शामिल अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कार व 1.45 लाख रुपए नगदी बरामद की है।
सराना थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि पुलिस कप्तान वंदिता राणा के आदेशों पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार टॉप-10 वांछित ग्राम लाडपुरा, गंगरार, चित्तौड़गढ़ को गंगरार के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त कार और तस्करी से अर्जित 1.45 लाख रुपए की नगदी भी जब्त की गई।
थाना प्रभारी उगमाराम ने बताया कि भिनाय पुलिस द्वारा गत 1 जुलाई को अवैध डोडा पोस्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक पिकअप जीप से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर पिकअप चालक और पिकअप जीप को एस्कोर्ट कर रही एक कार के चालक को गिरफ्तार किया गया था जिसकी जांच सराना थाना पुलिस को दी गई थी।
जांच के दौरान सराना पुलिस टीम ने अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को किया गया।डाेडा पोस्त सप्लायर को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी उगमाराम के नेतृत्व में गठित टीम में कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल गिरधारीलाल शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments