☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में भारी बरसात का दौर जारी है। मंगलवार (2 सितंबर) भी 26 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र ने 5 से 7 सितंबर को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में अतिभारी बरसात की भी आशंका जताई है। बीती रात से जयपुर में रुक रुक बारिश हो रही है।

.

अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। इससे पहले सोमवार (1 सितंबर) को भीलवाड़ा, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बरसात हुई।

दिल्ली में खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्लेन जयपुर डायवर्ट किया गया। वे जम्मू-कश्मीर से दिल्ली लौट रहे थे। कुछ देर बाद वे फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

वहीं, बीकानेर के दंतौर में कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है। वहीं, सिरोही, सीकर और जोधपुर में मकान ढहने व अन्य हादसों के कारण कुछ लोग घायल हुए हैं।

पाली में सांडिया गांव (चंडावल थाना क्षेत्र) के पास सोमवार शाम गुडिया नदी पार करते समय भंवर सिंह (65) पानी के बहाव में फंस गए। वे करीब 6 घंटे तक बीच नदी में पिलर पकड़कर बैठा रहे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं सीकर और अजमेर में भी शाम को बारिश हुई। अजमेर के श्रीनगर तालाब में चादर चली, जिसे देखने के लिए लोग पहुंचे।

मौसम से जुड़ी PHOTOS-

पाली में गुडिया नदी पार करते समय भंवर सिंह (65) पानी के बहाव में फंस गए। वे करीब 6 घंटे तक बीच नदी में पिलर पकड़कर बैठा रहे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

पाली में गुडिया नदी पार करते समय भंवर सिंह (65) पानी के बहाव में फंस गए। वे करीब 6 घंटे तक बीच नदी में पिलर पकड़कर बैठा रहे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

सीकर में सोमवार शाम को भारी बारिश हुई।

सीकर में सोमवार शाम को भारी बारिश हुई।

अजमेर के श्रीनगर तालाब में चादर चली, जिसे देखने के लिए लोग पहुंचे।

अजमेर के श्रीनगर तालाब में चादर चली, जिसे देखने के लिए लोग पहुंचे।

जयपुर 24 घंटे से रुक-रुककर बरसात इस साल का मानसून राजधानी पर मेहरबान रहा है। अब तक जयपुर में औसत से 73 फीसदी ज्यादा बरसात यानी 772.74 मिमी. बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में तेज बरसात की चेतावनी है। वहीं, बीते 24 घंटे से हो रही बरसात के कारण शहर के हालात बिगड़ गए हैं।

शहर के मालवीय नगर, टोंक रोड, सी स्कीम सहित कई पॉश इलाकों में पानी जमा हो गया। गड्ढे लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। हालांकि, लगातार बरस रहे पानी से लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

कहां कितनी बारिश हुई? पिछले 24 घंटे के दौरान भीलवाड़ा के बागोर में 98MM, कोटड़ी में 70, मांडल में 51, पारोली में 60, चूरू के राजगढ़ में 36, जयपुर के सांभर में 27, शाहपुरा में 29, धौलपुर के राजाखेड़ा में 35 एमएम बारिश हुई। नागौर के परबतसर में 44, छोटी खाटू में 33, नावां में 60, अलवर के थानागाजी में 37 मिमीण. पानी बरसा।

अलवर शहर में 33, झुंझुनूं के गुढ़ा गौड़जी में 24, हनुमानगढ़ के नोहर में 52, फेफाना में 34, भरतपुर के उच्चैन में 29, रूदावल में 32, कुम्हेर में 31, जनूथर में 57, अजमेर के अराई में 42, किशनगढ़ में 25, रूपनगढ़ में 45, अजमेर शहर में 35, टोंक के दूनी में 34, टोडरायसिंह में 30, मालपुरा में 25MM बरसात दर्ज हुई।

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर, पिलानी, दतियां, सतना, डालटनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ राजस्थान के नॉर्थ-वेस्ट एरिया से गुजर रही है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है।

इन सभी सिस्टम की वजह से राजस्थान में तेज बरसात का दौर जारी है। उन्होंने बताया अगले 24 घंटे में एक लो-प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनेगा, जिसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर तक राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading