![]()
मुहाना इलाके में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए बदमाश।
जयपुर में घर के बाहर गेट पर खड़ी महिला से लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से गोल्ड चेन तोड़ ली। मुहाना थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-प
एसआई वंदना ने बताया- लूट की वारदात मुहाना के राधा निकुंज फर्स्ट में रहने वाली रीना माथुर (46) के साथ हुई। वह रात करीब 8 बजे घर के मेन गेट पर खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लड़के तेजी से आए। पीछे से आकर बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
शोर मचाकर पीछा करने पर दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से गलियों में फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी करवाने के साथ वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। पुलिस ने पीड़ित महिला रीना माथुर की शिकायत पर चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments