☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन आज से 12 सितंबर तक दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। द्वितीय पारी दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। सुबह की

.

सुबह की पारी में 9 बजे तक कैंडिडेट्स को प्रवेश दिया गया। कई स्कूलों में परीक्षार्थी देरी से पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं मिली और निराश होकर लौटना पड़ा।

समय पर पहुंचने की अपील परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर प्रथम) उदय भानु चरण ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल निर्धारित समय के अनुसार ही दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। प्रथम पारी में सुबह 9 बजे के बाद तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और समय से पूर्व घर से निकलना चाहिए, जिससे बारिश से जुड़ी किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में विलंब न हो। निर्धारित समय उपरांत किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

20 फ्लाइंग स्क्वायड कर रही जांच

उदय भानु चरण ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु 20 फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं, जिनमें आरएएस, आरपीएस और आरईएस के एक-एक अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 53 उप-समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading