☜ Click Here to Star Rating



श्रीविजयनगर क्षेत्र के गांव 4AS में लाठी-डंडों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के श्रीविजयनगर क्षेत्र के गांव 4AS में देर रात एक घर में घुसे बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान घर के लोग सो रहे थे। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति के पैर में चोट लगने पर श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।

.

हमले में कमल पत्नी सुखदेव वाल्मीकि, मीरा पुत्री सुखदेव, पूजा पुत्री अनिल और एक अन्य महिला घायल हुईं। कमल वाल्मीकि को पैर में चोट लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया। अन्य घायलों को श्रीविजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित सुखदेव ने पुलिस को बताया कि अनुराग, हरजिंद्र, विक्रम, अंकित और 5 अन्य लोग अचानक घर में घुसे। उन्होंने बिना किसी कहासुनी के महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का कारण हो सकता है।

श्रीविजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी गोविंदराम बिश्नोई के अनुसार सुखदेव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading