![]()
डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के साथ किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीमा क्लेम वितरण से जुड़े।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम का वितरण किया। इस योजना के अंतर्गत देशभर के 35 लाख किसानों के खातों में 3900 करोड़ रुपए
डूंगरपुर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और भाजपा नेता बंशीलाल कटारा की उपस्थिति में किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के किसानों को इस योजना का लाभ मिला।
डूंगरपुर जिले के 400 किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि पहुंचते ही उनके मोबाइल पर संदेश आने शुरू हो गए। गोकुलपुरा के किसान कावाराम को 11,489.68 रुपए की राशि मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता बंसीलाल कटारा ने किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के लिए सरकार की सराहना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments