![]()
बारां के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिला अस्पताल का दौरा किया।
बारां के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अदानी ओपीडी विंग और पुरानी आईपीडी विंग के वार्डों का जायजा लिया। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ वार्डों में गंदगी और अव्यवस्था म
कलेक्टर ने हाल ही में रिनोवेट किए गए कॉटेज वार्ड में भी अव्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, व्यवस्था और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन 240 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति देखी। समय पर काम पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इलेक्ट्रिकल और एसटीपी के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
नए अस्पताल भवन के संचालन से जिले में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। यहां आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सीपी मीना, पीएमओ डॉ. नरेंद्र मेघवाल और उपनियंत्रक डॉ. हेमंत डडवारिया मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments