खाद बीज के कट्टों को हटाते ग्रामीण।
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक खाद बीज के कट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली एक बाइक के ऊपर पलट गई। जिसमें बाइक सवार महिला और पुरुष दब गए। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमा लगा दिया। दोनों के शवों की शिनाख्त नह
ASI बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एकता बिहार कॉलोनी से आगे पत्थर की टाल के पास रोड़ ख़राब है। रोड़ पर गड्ढे होने के कारण उसमें पानी भरा हुआ है। आज शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर वहां से एक ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रही थी। जिसमें खाद बीज के कट्टे भरे हुए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया गड्ढे में जाने के कारण वह पलट गई। उसके बगल से बाइक पर एक महिला कर व्यक्ति जा रहे थे। वह खाद बीज के कट्टों के नीचे दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कट्टों को हटाना शुरू किया। जिसके बाद दोनों को तुरंत आरबीएम अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि काफी लंबे से वहां पर सड़क ख़राब है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।

ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करते हुए।
घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जाम लगाए हुए लोगों से समझाइश कर रही है। शवों को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शवों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी कट्टों को साइड से कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने रेस्क्यू पर दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments