पूर्व सांसद एवं कांग्रेस दिग्गज नेता कर्नल सोनाराम चौधरी की श्रद्धांजलि सभा बाड़मेर स्थित उनके आवास पर रखी गई। रविवार को सभा में मंत्री के.के. विश्नोई समेत विधायकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी के बेटे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। आपको बता द
दरअसल, बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का दिल्ली में 20 अगस्त की रात को निधन हो गया। 21 अगस्त को उनका पार्थिव देह विशेष विमान से दिल्ली से उतरलाई एयरबेस लाया गया। वहां से गाड़ी में उनके बाड़मेर निवास स्थान लाया गया। वहां पर आए उनके समर्थकों और नेताओं को अंतिम दर्शन करवाए गए। शाम को उनके पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ जैसलमेर ले जाया गया। 22 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शनिवार को जोधपुर में कर्नल सोनाराम चौधरी के निवास पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी।
रविवार को बाड़मेर उतरलाई रोड स्थित मोहनगढ़ हाउस में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इसमें राजस्थान के राज्यमंत्री के.के विश्नोई, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, चौहटन आदूराम मेघवाल समेत कांग्रेस ओर बीजेपी के नेता पहुंचे। वहां पर कर्नल सोनाराम चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाड़मेर जिले के गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर पुष्पाजंलि अर्पित की।

Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments