![]()
ढाई करोड़ की लागत से बनेगी शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की चारदीवारी।
बारां के शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नई पहल कर रहा है। विभाग ढाई करोड़ रुपए की लागत से अभयारण्य की चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण करवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चारदीवारी बारापाटी, परवन नदी और बड़ौरा सहित अन्य इलाकों में बनाई जाएगी। इससे वन्यजीव अभयारण्य से बाहर नहीं निकल पाएंगे। मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना भी कम होगी। निर्माण के बाद केवल निर्धारित नाकों से ही जंगल में प्रवेश संभव होगा।
चारदीवारी से अवैध कटान, पत्थर और रेत खनन जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी। जंगल में वनस्पति और औषधीय पौधों की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षित वातावरण में वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।
शिकार रोकने के लिए जंगल के बीच एंटी पोचिंग कैंप स्थापित किया जाएगा। इसका टेंडर पूरा हो चुका है। वर्तमान में वन विभाग की टीमें केवल नाकों पर तैनात रहती हैं। कैंप बनने से वन कर्मी जंगल में मौजूद रहेंगे और तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। कैंप में सौर ऊर्जा से बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
रेंजर जितेंद्र खटीक के अनुसार, यह कदम शेरगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा को मजबूत करेगा। चारदीवारी और एंटी पोचिंग कैंप से शिकार और अवैध गतिविधियां रुकेंगी। साथ ही जंगल और वन्यजीवों का बेहतर संरक्षण होगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments