☜ Click Here to Star Rating


कचरा उठाने वाले ऑटो टिप्पर में ड्राइवर सीट पर वन मंत्री संजय शर्मा व हेल्पर की जगह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में शुक्रवार सुबह अलवर शहर के होपसर्कस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कचरा उठाने वाले ऑटो टिप्पर में हेल्पर की जगह ली और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने ऑटो टिप्पर की ड्राइवर सीट संभाली। दोनों नेताओं ने शहरवासियो

.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। स्वच्छता ईश्वर के सबसे ज्यादा नजदीक का काम है। हम ईश्वर को प्राप्त करने के लिए नहा धोकर ही भजन करते है। चाहे नमाज पढ़ो या चर्च में जाओ। पहले स्वच्छ होना पड़ता है। सफाई ईश्वर को प्राप्त करने का नजदीकी तरीका है। स्वच्छ भारत मिशन में हमने कहा कि सफाई करना केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है। 55 साल तक जिन्होंने देश में राज किया उनको माफी मांगनी चाहिए। आजादी के बाद देश में घर-घर शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री ने लाखों लोगों के सिर से मैला ढोने का काम दूर किया है।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सप्ताह में एक दिन, एक घंट, एक साथ कार्यक्रम में श्रमदान करने आए लोग।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सप्ताह में एक दिन, एक घंट, एक साथ कार्यक्रम में श्रमदान करने आए लोग।

कार्यकर्ता गली, मोहल्लों में जागरूक करेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा काम केवल गलियां व नालियों को साफ करना नहीं है। बल्कि आदतों को ठीक करना है। हमें अपने व्यवहार से सुधार करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता वार्ड में अभियान चलाएंगे। सबको सफाई अपने व्यवहार में लाने की आदत डालनी होगी। शहरों में कई मिलियन टन कचरा एकत्रित होता है। हमने तय किया है कि अलवर में बगड़ राजपूत में कचरा निस्तारण पूरी तरह होगा। ताकि आमजन को दिक्कत नहीं हो।

कार्यक्रम में आए लोगों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

कार्यक्रम में आए लोगों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

सांसद खेल उत्सव से तुरंत टैलेंट पकड़ेंगे

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम गरीब व मध्यम परिवारों के लोग हैं। विकसित भारत के तहत बच्चों में लीडरशिप आनी चाहिए। सांसद खेल उत्सव अक्टूबर में होगा। साईं की तरफ से हम अच्छे खेलने वाले को मैदान से ही पकड़ेंगे। फिर उनको आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने यंग लीडर डायलॉग शुरू किया है। जिन बच्चों के अच्छे विचार होंगे। वे 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उनमें से चुने जाने वाले लीडरशिप के लिए प्रधानमंत्री उनसे डायलॉग करेंगे। देश के लोकतंत्र को नीचे तक लेकर जाने काम होगा। हम ये नहीं चाहते कि किसी बच्चे का बच्चा की नेतृत्व करेगा। अलवर में आयोजित इस कार्यक्रम में 40 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विधायक सुखवंत, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता कार्यकर्ता, व्यापारी व आमजन मौजूद थे।

स्वच्छता थैले का विमोचन करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि।

स्वच्छता थैले का विमोचन करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि।

स्वच्छता की शपथ दिलाई

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी नहीं थी कि बल्कि स्वस्थ एवं विकसित देश की कल्पना की थी। महात्मां गांधी ने देश को आजाद कराया अब हमारा कर्तव्य है कि हर वर्ष 100 घंटे व हर सप्ताह 2 घंटे श्रम दाने कर देश को विकसित राष्ट्र बनाएं। सबने शपथ ली कि न गंदगी करूंगा न करने दूंगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading