![]()
धम्बोला थाना पुलिस ने नाकेबंदी तोड़कर फरार हुए तस्कर को पीछा कर पकड़ लिया।
धम्बोला थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नाकेबंदी तोड़कर फरार हुए तस्कर को पीछा करके पकड़ा है। पुलिस ने शराब से भरी कार को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार से शराब के 20 कार्टन जब्त किए है।
धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि डूंगरपुर में पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुखबिर के जरिए शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की ओर से धंबोला पावर हाउस तिराहे पर नाकेबंदी की गई।
इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार ड्राइवर नाकेबंदी को तोड़कर फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया । पुलिस द्वारा पीछा करने पर तस्कर कार को सीमलवाड़ा में छोड़कर पैदल भाग निकले। जिस पर पुलिस के जवान भी तस्करों पकड़ने के लिए दौड़े।
इस दौरान एक तस्कर से बचकर भाग निकला, लेकिन एक तस्कर पकड़ में आ गया। पुलिस से भागते समय तस्कर एक दो जगह पर गिर गया। जिससे उसको चोट भी आई। जिसका पुलिस ने इलाज करवाया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में शराब के कार्टन भरे हुए थे।
शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कार को शराब के साथ जब्त किया। वहीं, आबकारी अधिनियम में ब्यावर निवासी सुभाष रावत तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से शराब के 20 कार्टन बरामद किए है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। वहीं, अन्य तस्कर जयपाल रावत की पुलिस तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments