![]()
दौसा में घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने का मामला सामने आया है।
दौसा में घर के सामने खड़ी लग्जरी कार को बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटनाक्रम बीती देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र में रामकुंड के पास का है, कार में आगजनी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें एक नकाबपोश बदमाश कार में आ
पीड़ित विष्णु सैनी ने बताया- उनकी कार घर के सामने खड़ी हुई थी कि रात 12:20 बजे एक नकाबपोश बदमाश कार के पास आकर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल देता है, जिसके कुछ देर बाद उसे आग के हवाले कर फरार हो जाता है। ज्वलनशील पदार्थ के कारण कार अचानक आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। करीब एक बजे धमाका होने पर परिवार के लोगों को पता चलने पर घर से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना पर करीब 3 बजे कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिसने सीसीटीवी की जांच में पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश बदमाश कार के आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने लिखित शिकायत देने की बात कही है।
कोतवाल बोले- मुझे घटनाक्रम की जानकारी नहीं
वहीं बीती रात के घटनाक्रम को लेकर कोतवाली थाना इंचार्ज सुधीर उपाध्याय से शुक्रवार अपराह्न 4 बजे बात करने पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है, मालूम करके बताऊंगा। हालांकि काफी देर बाद कोतवाल ने डीओ ड्यूटी के मौके पर पहुंचने की बात स्वीकार की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments