![]()
अजमेर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन और उसका परिवार महिला दलाल सहित 1 लाख 80 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना पुलिस के अनुसार कमला बावड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। एक दलाल से उसका संपर्क हुआ था। जिसने उत्तर प्रदेश की महिला दलाल मनीषा का नंबर दिया था। मनीषा के द्वारा शादी करवाने के लिए परिवार को 180000 रुपए देने की डिमांड की थी।
अजमेर आने के लिए 5000 ट्रांसफर किए
पीड़ित ने बताया कि दलाल मनीषा की ओर से लड़की की फोटो भेजी गई थी। दोनों तरफ से फोटो देखने के बाद रिश्ता तय हो गया था। इसके बाद उसने 5 हजार अजमेर आने के पैसे भी भेजे थे। 4 अगस्त को सियालदह ट्रेन से और सुबह अजमेर आ गए थे। जिसमें चार महिलाएं और एक लड़का था।
शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार
पीड़ित ने बताया कि लड़के ने लड़की का भाई बताया था। बाकियों ने मौसी, भाभी, नानी होना बताया था। सभी रिश्तेदारों को पुरानी मंडी एक होटल में ठहराया। कुछ घंटे बाद रीजनल कॉलेज के सामने आर्य समाज में गए और वहां हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने 180000 रुपए मनीषा को ट्रांसफर कर दिए थे। दूसरे दिन वह अपनी पत्नी के साथ दरगाह क्षेत्र में गया था। जहां से दुल्हन भी फरार हो गई। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments