![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के तोषिणा में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तोषिणा गांव के एक घर में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जब आबकारी पुलिसकर्मियों ने रेड की तो फैक्ट्री देखकर हैरान हो गए। जिस घर में छापा मारा गया वहां आर्मी के बंकर की तर
डीडवाना-कुचामन जिले के तोषिणा गांव में आबकारी विभाग ने एक मकान में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ा है वहीं अन्य आरोपी भाग छूटे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। नावां आबकारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह निर्वाण ने बताया कि तोषिणा गांव में हंसराज बावरी के रिहायशी मकान में दबिश देकर एक अवैध शराब फैक्ट्री को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब फैक्ट्री में एक प्लास्टिक ड्रम में भरी 200 लीटर स्प्रिट, 1 पव्वा पैकिंग मशीन, 5 प्लास्टिक कट्टों में शराब के 700 खाली पव्वे बरामद किए गए। साथ ही 1 कट्टे में RSGSM के 600 नकली फ्रेश ढक्कन, एक प्लास्टिक कट्टे में ढोलामारू शराब के 700 नकली लेबल/रेपर, RSGSM के 800 नकली लेबल/रेपर तथा पैकिंग टेप बरामद कर भारी मात्रा में होलोग्राम बरामद किए हैं। 2 प्लास्टिक जरीकन में भरी कुल 25 लीटर स्प्रिट व 1 नकली खाली शराब पव्वा बरामद कर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments