![]()
कॉलोनी की महिला के साथ निरीक्षण करते शिव सेना जिला प्रमुख
जालोर शिव सेना (UBT) के जिला प्रमुख समेत उनकी टीम ने मंगलवार को सुंदेलाव तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब में जा रहे सीवरेज के पानी को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि एक माह में पानी को रोक कर समाधान नि
जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने बताया- पिछले तीन वर्षों से जालोर नगर परिषद का सीवरेज पानी सुंदेलाव तालाब में जा रहा है, जिससे तालाब के आसपास दुर्गंध फैली हुई है। आस-पास के रहवासियों ने भी शिकायत करते हुए कहा कि सीवरेज की बदबू इतनी जहरीली हो गई है कि कई लोग अपने घर बंद कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जालोर नगर परिषद में पिछले 10 वर्षों से बीजेपी का बोर्ड है और नेता विकास के दावे करते हैं, लेकिन जालोर नगर परिषद में भ्रष्टाचार इतना है कि यदि भ्रष्टाचार की सूची बने तो जालोर प्रथम आएगा। नगर परिषद को भारी बजट मिला है, लेकिन वो बजट आखिर कहां गया, ये आज तक पता नहीं चल पाया।
जिला प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद ने सीवरेज का पानी सुंदेलाव तालाब में जाना बंद नहीं किया तो शिव सेना के द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, शहर सचिव कैलाश माली, जिला उप प्रमुख नारायण सिंह राजपुरोहित, पूनमाराम सोलंकी, रामसिंह राव, भरत सोलंकी व नरपत मेघवाल मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments