![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और भय दिखाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने भय्यु उर्फ इकबाल और उसके पिता इब्राहिम खान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी घोड़ाघटा के निवास
घटना 3 अगस्त 2025 को हुई थी। पीड़ित आजाद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह अपनी वाहन मिस्त्री की दुकान पर था। तभी भय्यु उर्फ इकबाल वहां आया। उसने आजाद को धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। इस शिकायत पर अरनोद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भय्यु उर्फ इकबाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, फिरौती, दहेज प्रताड़ना, एनडीपीएस एक्ट और चोरी सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में भय्यु उर्फ इकबाल (35) और उसके पिता इब्राहिम खान (70 वर्ष) शामिल हैं। दोनों घोड़ा घटा देवल्दी, पुलिस थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ के निवासी हैं। मामले में अनुसंधान जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments