☜ Click Here to Star Rating



जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों का एक और पक्का निर्माण जमींदोज कर दिया। तस्करों ने श्रीनाथ मंदिर नाथद्वारा ट्रस्ट की शहर स्थित भूमि (श्रीकृष्ण वाटिका) 28.14 बीघा भूमि पर अतिक्रमण कर आलीशान मकान बना रखा था। कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ के निर

.

श्रीनाथजी मंदिर मंडल नाथद्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी ने पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया कि श्रीनाथ मंदिर नाथद्वारा ट्रस्ट खाते नाम झालावाड़ में 28.14 बीघा भूमि पर जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रखा है। इस पर एसडीएम व कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी पुलिस ने ट्रस्ट की जमीन पर बनाया पक्का मकान ढहा दिया गया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा ट्रस्ट की जमीन पर झालावाड़ निवासी अब्दुल हफीज ने 25 साल पूर्व कब्जा किया था, इसके बाद उसके बेटे, दामाद और अन्य साथियों ने इस जमीन पर कब्जा कर रखा था। अब्दुल हफीज इसके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। हअब्दुल हफीज की मौत हो चुकी है। अरबाज उर्फ शब्बीर पुत्र मोहम्मद शफीक पर 10 मुकदमे हैं। इनमें मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। सलमान पुत्र महबूब पर एक एनडीपीएस का मुकदमा और अब्दुल रशीद पर तीन मुकदमे इसमें आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के मुकदमा शामिल हैं। एक अन्य अतिक्रमी पर चार मुकदमे इसमें मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास शामिल है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading