![]()
ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू में रविवार को हुए अग्निकांड में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से हादसा विकराल हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रशासन अग्निकांड में मृतकों के आंकड़ों को छिपाने में लगा रहा। यह आरोप है हादसे में जान गंवाने वाले रायसर, आंधी (जयपुर) निवासी मृत
रणजीत ने बताया कि मैं 3 घंटे तक भाई को खोजता रहा, स्टाफ यही कहता रहा कि उनका इलाज चल रहा है। एक विधायक मौके पर पहुंचे तो करीब 3:30 बजे उनसे पता चला कि पहली मंजिल पर आईसीयू में भर्ती है। मेरे साथ कुछ और परिवार वाले भी थे, जिनके मरीज नहीं मिल रहे थे। सच तो यह था कि पहली मंजिल पर इलाज नहीं चल रहा था, बल्कि उनकी लाशें छिपाई गई थीं, क्योंकि सीएम आने वाले थे। हमें मुंह बंद रखने के लिए अस्पताल स्टाफ ने धमकाया भी।
हादसे से पहले रात 11 बजे रुक्मणि; 4:30 घंटे बाद आईसीयू से बेटों ने ढूंढा शव
जैसा कि रुक्मणि के बेटों शेरू और जोगेंद्र ने दैनिक भास्कर को फोटो देकर आपबीती सुनाई
भरतपुर की रुक्मणि कौर के बेटे जोगेंद्र सिंह व शेरू सिंह का कहना है कि आग लगते ही स्टाफ ने वहां से भगा दिया। एक घंटे तक पुलिस व स्टाफ ने ट्रॉमा सेंटर में घुसने नहीं दिया। दोनों भाई करीब एक घंटे बाद बचाव दल के साथ घुसे तो मां को बेड सहित निकालकर प्रथम तल पर इलाज की कहकर आईसीयू में पटक दिया। तड़के 3:20 बजे जबरदस्ती दूसरे आईसीयू में घुसे तो मां का शरीर ठंडा पड़ चुका था, आंखें सफेद हो चुकी थीं। तीन से चार शव वहीं पड़े थे, लेकिन अस्पताल वाले कोई जानकारी नहीं दे रहे थे।
जूली बोले — मौतें छिपा रही सरकार“
“एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में हुई मौतों को छिपाया जा रहा है। जिस आईसीयू में मौतें हुईं, उसमें 11 मरीज मौजूद थे। जिंदा बचने वालों के बारे में बताया नहीं गया कि वे किस वार्ड में हैं। मैं खुद गया था, डॉक्टर बता नहीं पाए थे। ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से कफ सिरप खरीदे गए। मौतें हुईं, भ्रष्टाचार हुआ।”
-टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष (नई दिल्ली से)
मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान — एसएमएस अधीक्षक, सचिव से जवाब मांगा
राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर ने एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुए अग्निकांड से आठ मरीजों की मौत सहित बच्चों को खांसी का अमानक सिरप देने और मृत बच्चे की आंख निकालने के मामले में स्वप्रेरित संज्ञान लेते हुए एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक व प्राचार्य सहित राज्य के मुख्य चिकित्सा सचिव, जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर पुलिस कमिश्नर और सीएमएचओ प्रथम व द्वितीय से जवाब मांगा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments