![]()
खाट लबाना गांव में पास्टर बग्गु के चर्च के बाहर प्रदर्शन करते युवा।
पादरी बग्गु सिंह व उसके बेटे सतनाम सिंह के खिलाफ लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने हिंदुमलकोट थाने में सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही पादरी चर्च और मकान पर ताला
पुलिस ने उसके बेटे अमनदीप सिंह को सोमवार रात शांतिभंग के आरोप में तथा मंगलवार शाम को मुकदमे में गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को खाट लबाना निवासी पीड़ित सतनाम सिंह अपने बेटे सुखविंद्र सिंह व परिजनों के साथ धर्म परिवर्तन करवाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने हिंदुमलकोट थाने पहुंचे। हिंदुमलकोट पुलिस ने पीड़ितों के थाने पहुंचने के बाद तत्काल आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन इससे पहले ही पादरी बग्गु सिंह गिरफ्तारी के डर से गायब हो गया। पुलिस ने उसके बेटे अमनदीप सिंह को वहां से पकड़ा। सोमवार को युवाओं ने खाट लबाना गांव में पास्टर बग्गु के चर्च के बाहर प्रदर्शन करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
पाक सीमावर्ती इलाके के गांव खाट लबाना निवासी बग्गु सिंह पांच–सात साल पहले तक गांव में ही मजदूरी करता था। उसके पास खुद की मात्र एक बीघा जमीन है। लेकिन जैसे ही उसने अपना धर्म छोड़कर पादरी बनना शुरू किया, इसके बाद से उसका सामाजिक स्तर बदलने लगा। पुराने कच्चे मकान अब पक्के मकानों में बदल चुके हैं। वह अब 20 लाख रुपए की लग्जरी कार में चलता है, जबकि उसकी आमदनी के स्रोत शून्य हैं।
पीड़ित सतनाम सिंह के बेटे सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बग्गु सिंह का मकान उनकी ही गली में है। शुरुआत में बग्गु सिंह गुरुद्वारा और मंदिरों में धार्मिक आयोजनों में जाता था, लेकिन करीब पांच साल से उसने वहां जाना बंद कर दिया। वह अपने घर के बाहर सप्ताह में दो दिन टेंट लगाकर प्रार्थना सभा किया करता था। उसके पास आसपास के काफी युवक-युवतियां आते थे, जो इस गांव के नहीं होते थे। फिर उसने घर में ही चर्च स्थापित कर लिया। बीते एक से डेढ़ साल से वह हर रविवार को अपने घर में चर्च में ही प्रार्थना सभा करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments