![]()
पाली शहर निवासी 25 वर्षीय चिराग। जिसकी मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान करने के दौरान 7 सितम्बर की शाम को डूब पाली निवासी 25 साल के चिराग की बॉडी मंगलवार सुबह रेस्क्यू के दौरान घटना स्थल से करीब 10 KM दूर मिली। जिसे देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद
पाली शहर के पुलिस लाइन के सामने स्थित कॉलोनी में रहने वाला 25 वर्षीय चिराग मेवाड़ा 6 सितम्बर की सुबह अपने रिश्ते के भाईयों ओर दोस्तों के साथ ट्रेन से ओंकारेश्वर घूमने गया था। 7 सितम्बर रविवार की शाम को ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान अपने रिश्ते के भाई सुनील को डूबता देख चिराग (25) उसे बचाने के लिए नदी में कूदा। उसे तो बचा लिया लेकिन नदी के तेज बहव में चिराग दूर तक बह गया। पुलिस और गोताखोरों ने उसका रेस्क्यू शुरू किया। मंगलवार सुबह चिराग की बॉडी घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर मिली। जिसे पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उसके बाद वे बॉडी लेकर पाली रवाना होंगे। बॉडी देख चिराग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चिराग के पिता नाथूलाल वाइन शॉप पर सर्विस करते है। चिराग फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। उसका एक छोटा भाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments