![]()
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र चकला गुंदी मोहल्ले में बड़ौदा क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक कर्मचारी के सुने मकान में चोरी हो गई। चोर छत से नीचे उतरे और गेट तोड़कर मकान में घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर करीब 35 हजार के पीतल के बर्तन व गिफ्ट आइटम चोरी कर ले गए।
मकान मालिक सुरेंद्र आर्य ने बताया की 29 अगस्त को परिवार के साथ अजमेर के किसनगढ़ भागवत कथा में गया था। सोमवार शाम को पड़ोसियों ने सुचना दी थी की मकान का मुख्य दरवाजा टूटा पड़ा है। जिसके बाद अजमेर से अलवर आए तो देखा की घर के अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में कैश तो था नहीं लेकिन पीतल के बर्तन व गिफ्ट चोर, चोरी करके ले गए। जिनकी कीमत करीब 35 हजार है। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सुचना दी,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस -पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। पीडित सुरेंद्र बड़ौदा क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक में कर्मचारी है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments