![]()
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र के तिंवरी में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर मकान के कमरे की खिड़की को खोलकर अंदर घुसे और सोने चांदी के आभूषण, नगद रुपए चुरा कर ले गए। घटना के समय मकान में रहने वाले लोग छत पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर
लक्ष्मणदास वैष्णव निवास गांधी पार्क तिंवरी ने बताया कि 17 अगस्त को उनका परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात 2:30 से 3 बजे के बीच चोर मकान में घुसे। चोर उनके मकान के कमरे की एल्यूमिनियम से बनी खिड़की को खोल अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखी सोने की रखड़ी, कानों के झुमके, गले का नेकलेस, झुमरिया, सोने की अंगूठियां सहित करीब 13 तोला सोने के आभूषण चुराकर ले गए। इसके अलावा 50 तोला के करीब चांदी, 85000 रुपए के करीब नगद रुपए भी चुराकर ले गए। घटना का पता परिजनों को सुबह लगा। जब कमरे में सामान अस्त व्यस्त मिला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
चोरी करने आए चोरों ने संभवतः रेकी की थी। इसके बाद मकान के बाहर वाले रुम की एल्यूमिनियम से बनी खिड़की को लोहे के औजार से की सहायता से काटकर उसे खोल दिया। खिड़की के रास्ते अन्दर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments