![]()
सीकर के जीणमाता थाना इलाके में स्थित हर्ष पर्वत पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक स्कोडा गाड़ी करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक युवक के घायल होने की सूचना है। जिसे इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया
घटना हर्ष पर्वत पर वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला के पास की है। हर्ष से वापस लौटते वक्त स्कोडा गाड़ी करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिरी। सूचना मिलने के बाद जीणमाता पुलिस,सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। जो नीचे खाई में जाकर घायलों को ऊपर लेकर आए।
अंदेशा है कि वापस लौटते वक्त गाड़ी न्यूट्रल की हुई हो। जिसका कंट्रोल न होने के चलते गाड़ी खाई में गिर गई हो। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करेगी। बता दें कि सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। जहां रोजाना हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments