![]()
पाली | भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन स्व. पूनमचंद भाटी के पुत्र उदाराम का परिवार दो दिन से कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा है। उदाराम भाटी का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को पड़ोसी खरीदार ने सदर थाना पुलिस को
आरोप है कि बुधवार को उदाराम भाटी परिवार के साथ पहुंचा तो सदर थाना पुलिस सभी को थाने ले आई। बेटे अभिषेक भाटी को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। पूरी रात पत्नी और बच्चे थाने के बाहर बैठे रहे। गुरुवार को जमानत होने के बाद घर लौटे। शुक्रवार से परिवार कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गया। उदाराम का कहना है कि वे सदमे में हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जमीन पर पड़ोसी को निर्माण करने से रोका जाए। पैमाइश कर पारिवारिक बंटवारे के अनुसार जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments