![]()
आचार्य तुलसी मार्ग पर बने तेरापंथ सभा भवन में शनिवार को मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का प्रस्तावना बैनर विमोचन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा यह कार्यक्रम आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी काव्यलता के सान्निध्य में हुआ।
आगामी 17 सितंबर को विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान में स्वास्थ्य मंत्रालय भी सहयोग रहेगा। पाली तेरापंथ युवक परिषद ने वर्ष 2022 में 874 यूनिट रक्तदान करवा कर रिकॉर्ड बनाया था। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष पीयूष चोपड़ा, मंत्री राजेश मरलेचा सहित समदडिय़ा मातुश्री चैरिटेबल ट्रस्ट, सूर्य ज्योति एपरेल्स प्रा. लि. और के.बी. सिंकोटेक्स प्रा. लि. से अमरचंद, गौतम चंद व अनिलकुमार समदडिय़ा परिवार मौजूद रहा। प्रस्तावना समारोह में विधायक भीमराज भाटी भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल नाहटा, अमरचंद समदड़िया, गौतम चंद समदड़िया, रमेश वरड़िया, जीतमल पटवारी, प्रवीण कोठारी, मुकेश चोपड़ा, प्रांजुल गोगड़, नीलेश मेहता, राहुल गोलछा, राजू बोहरा, रोशन नाहर, अभिषेक दुग्गड़ सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments