☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं।

जोधपुर में गणेश उत्सव की इन दिनों धूम नजर आ रही है। शह के प्राचीन रातानाडा स्थित गजानन मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर का इतिहास करीब 600 वर्ष पुराना है। इसी जगह को महर्षि अगस्त्य की तपोभूमि के लिए जाना जाता है। विवा

.

मंदिर में बच्चों से लेकर बड़े सभी दर्शन करने के लिए आते हैं। खासतौर पर युवा यहां नौकरी की मन्नत मांगने के लिए आते हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए आई गार्गी शर्मा ने बताया कि वह हर बुधवार को यहां पर दर्शन करने के लिए आती है और यहां आकर उन्हें काफी शांति भी मिलती है।

मंदिर में स्कूली बच्चों ने गीता का पाठ भी किया।

मंदिर में स्कूली बच्चों ने गीता का पाठ भी किया।

विनोद सिंह सिसोदिया ने बताया कि वह करीब दस साल से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने यहां बच्चों को लेकर मन्नत मांगी थी उनके दो ट्वींस बेबी है। मोरी देवी ने बताया कि वो सोजत की रहने वाली है। करीब 20 वर्षों से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रही हैं। उन्होंने बेटे की शादी की मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गई।

विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वो 600 वर्ष पुराने गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हैं। यहां पर कोई भी छात्रनेता चुनाव लड़ता है, सबसे पहले यही आकर दर्शन करता है। भगवान गणेश सभी के जीवन के विघ्न हरते हैं।

जयश्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने भगवान गजानन से दो मनोकामनाएं मांगी थी, जिसमें से एक सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए है। उन्हें पूरा विश्वाश है कि उनकी सरकारी नौकरी लग जाएगी

महेंद्र ने बताया कि वो नित्य भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर शादी विवाह का सबसे पहले लोग निमंत्रण देने के लिए आते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading