24 घंटे पहले बनी सड़क हाथ लगाते ही उखड़ने लगी।
भरतपुर जिले के भुसावर तहसील में सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही उखड़ने लगी। पैर लगाते ही डामर और गिट्टी हटने लगी और मिट्टी दिखाई देने लगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं PWD विभाग के AEN का कहना है- निर्माण के दौरान बारिश होने से काम रोक दिया गया था, इसलिए उखड़ रही है। आज उसकी मरम्मत करवाई जा रही है।

ग्रामीणों ने सड़क पर पैर मारा तो गिट्टी और डामर हट गई और मिट्टी दिखाई देने लगी।
पैर लगाते ही उखड़ने लगी सड़क हरभान सिंह निवासी छोंकरवाड़ा ने बताया कि PWD विभाग द्वारा छोकरवाड़ा गांव से सलेमपुर खुर्द तक सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। कल(सोमवार) ठेकेदार द्वारा सड़क डाली गई थी। आज जब ग्रामीण सड़क देखने के लिए पहुंचे तो, पैर लगाते ही सड़क उखड़ने लगी। डामर और गिट्टी हटते ही मिट्टी दिखाई देने लगी।
PWD के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार किया है। सड़क उखड़ने के बाद ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण के काम को रुकवाया। इसके बाद मौके पर PWD विभाग के सहायक अभियंता(A.En) जितेंद्र पाल सिंह को बुलाया गया। इस पर A.En ने ग्रामीणों पर ही FIR करवाने की धमकी दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि AEN ने उन पर FIR करवाने की धमकी दी।
इंजीनियर बोले- बारिश के कारण काम को रुकवाया था PWD विभाग के A.En जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि छोंकरवाड़ा से सलेमपुर खुर्द तक 1 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। सोमवार को सड़क निर्माण करवाया जा रहा था, लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी तो, काम को रुकवाना पड़ा।
आज ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण के कार्य को रुकवाने लगे। कल हुए निर्माण में जहां कमी थी उसे ठीक करवाया जा रहा है। इस सड़क निर्माण का टेंडर ठेकेदार लाखन सिंह के पास है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments