☜ Click Here to Star Rating


डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में खनन करते समय ऊपर से पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसा मार्बल खनन क्षेत्र की कुम्हारी रेंज की खान संख्या 32/1 में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ।

.

मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया-मृतकों की पहचान सबलपुर निवासी श्रवणराम (41) पुत्र उदाराम मेघवाल और डीडवाना के गांव थाना निवासी बाबू खां (46) पुत्र इदु खां के रूप में हुई है। दोनों श्रमिक खनन का काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से अचानक पत्थर गिर गए, नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रेन की सहायता से शव निकाला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्रेन की सहायता से श्रमिकों के शवों को बाहर निकलवाया और राजकीय उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने घटना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बाबू खां 20 साल से मकराना में कर रहा था मजदूरी

बाबू खां 20 साल से मकराना में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। उसके दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी हैं। श्रवणराम पांच भाई और दो बहनें हैं, मृतक भाइयों में तीसरे नंबर का हैं और माता पिता के साथ रहता हैं। अभी उसकी शादी नहीं हुई हैं।

हादसे से जुड़े PHOTOS…

ऊपर से पत्थर गिरने से नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई।

ऊपर से पत्थर गिरने से नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई।

क्रेन की मदद से दोनों के शवों को निकाला गया।

क्रेन की मदद से दोनों के शवों को निकाला गया।

क्रेन की सहायता से दोनों मजदूरों के शवों को खान से बाहर निकाला।

क्रेन की सहायता से दोनों मजदूरों के शवों को खान से बाहर निकाला।

दोनों मजदूरों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

दोनों मजदूरों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading