☜ Click Here to Star Rating



जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन के साथ ग्रामीण।

सवाई माधोपुर के मित्रपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी रामकरण पुत्र कजोड़ प्रजापत के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में मंगलवार को रतनपुरा के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग को लेक

.

खेत पर सोते किसान के साथ हुई थी मारपीट

ग्रामीण रामकरण ने बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच वह अपने खेत स्थित बोरवेल कुएं पर सो रहा था, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर मारपीट की।

इस घटना की रिपोर्ट रामकरण ने 20 सितंबर को थाना मित्रपुरा में दर्ज करवाई गई थी। रामकरण ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय और रोष का माहौल बना हुआ है।

गांव वालों ने इस लापरवाही के विरोध में 29 सितंबर 2025 को थाना मित्रपुरा के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading