☜ Click Here to Star Rating



रेहड़ी वाले और उसकी मां को बुरी तरह पीटा

झुंझुनूं चूरु बाईपास इलाके में दो युवकों रेहड़ी वाले और उसकी मां को बहुत बुरी तरह से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो युवकों को रेहड़ी वाले श्रवण कुमार और उनकी मां पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 27 सितम्बर की ह

.

परिवादी श्रवण कुमार ने बताया कि वह गुसाई मिष्ठान भण्डार के पास अपनी रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे दो युवक रेहड़ी पर आए और उन्होंने श्रवण कुमार से मुफ्त में समोसे मांगे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने धमकी दी कि यदि मुफ्त में समोसे नहीं दिए गए तो उन्हें मारपीट करेंगे। लड़कों में से एक की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई, जबकि दूसरा अज्ञात है।

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में हैं और बिना किसी रोक-टोक के रेहड़ी वाले और उनकी मां पर हमला कर रहे हैं। मारपीट के दौरान श्रवण कुमार का हाथ टूट गया। जब उनकी मां बीच में आई तो युवकों ने उनके सिर पर हमला किया और सिर फोड़ दिया। साथ ही रेहड़ी का सामान बिखेर दिया और पूरे इलाके में हंगामा मचा दिया।

शिकायत के आधार पर श्रवण कुमार ने कोतवाली थाना झुंझुनू में FIR दर्ज करवाई। FIR में मारपीट, गाली-गलौच, और मां पर हमला होने की बातें दर्ज की गई हैं। मामला धारा 115(2), 126(2), 324(4) और 3(5) BNS 2023 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल बंसीलाल को सौंपी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो जांच में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम करेगा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान की है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading