☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए गणेश मंदिर में आरती करते ओरण टीम के सदस्य।

जैसलमेर जिले में ओरण दर्ज करवाने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रही ओरण टीम चूंधी गणेश मंदिर पहुंची और वहां आरती में हिस्सा लिया।

.

ओरण टीम का कहना है कि वे चूंधी गणेश मंदिर में भगवान गणेश से ओरण दर्ज करवाने की अरदास लेकर पहुंचे। यहां उपस्थित लोगों व पुजारी ने ओरण टीम का आदर सत्कार किया और उनसे आरती करवाई। ओरण टीम के सुमेर सिंह ने बताया कि वे दशहरे के दिन सोनार दुर्ग में स्थित दशहरा चौक में यज्ञ करेंगे और उसमें आहुतियां देकर प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे।

गौरतलब है कि ओरण टीम विरोध स्वरूप ओरण उपवास भी रख रही है। हर रोज टीम का सदस्य एक दिन का उपवास कर रहा है साथ ही उन्होंने जिले भर के पर्यावरण प्रेमियों से उपवास रखने की अपील भी की है।

भगवान गणेश से की प्रार्थना।

भगवान गणेश से की प्रार्थना।

ओरण टीम को समर्थन देने की अपील

विमल गोपा ने कहा कि भू व पोलजी की डेयरी में रहने वाले सभी लोगों की तरफ से धांधल राजपूत जो वर्तमान में महाबार में बसे हुए हैं, उनसे अपील है कि जिस तरह से पाबूजी राठौड़ गाय को बचाने के लिए अपने शादी के मंडप से उठ गए थे और प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

ठीक उसी तरह अब ओरण को बचाने के लिए वे आगे आएं और करियाप पाबूजी राठौड़ की ओरण दर्ज करवाने में समर्थन दें। पाबूजी के प्रति देश भर में आस्था है और उनकी ओरण भूमि को कम करने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दशहरा चौक में करेंगे यज्ञ

इस बीच राजपरिवार के सदस्य दुष्यंतसिंह ने ओरण टीम व जिले भर के पर्यावरण प्रेमियों को दशहरे के दिन दशहरा चौक में यज्ञ में आहुतियां देने का न्योता भिजवाया है। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ में आहूति देकर सरकार व प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस यज्ञ में सिर्फ पर्यावरण प्रेमी ही आमंत्रित है जो ओरण बचाने के लिए संघर्ष में जुड़े हुए हैं।

चूंधी गणेश मंदिर में आरती करते ओरण टीम के सदस्य।

चूंधी गणेश मंदिर में आरती करते ओरण टीम के सदस्य।

ओरण उपवास जारी गौरतलब है कि जैसलमेर में ओरण बचाओ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कलेक्ट्रेट के सामने 16 सितम्बर से चल रहे धरने में अब ओरण उपवास की नई शुरुआत हो चुकी है। आंदोलन से जुड़े लोगों ने तय किया है कि जब तक धरना जारी रहेगा, तब तक रोजाना एक व्यक्ति उपवास रखेगा। सुमेर सिंह सांवता ने कहा, “हमने तय किया है कि जब तक धरना जारी रहेगा, तब तक रोज़ाना एक साथी उपवास रखेगा। इससे हमारी प्रतिबद्धता भी बनी रहेगी और समाज में भी संदेश जाएगा कि ओरण की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।”

जैसलमेर में जब तक धरना, तब तक उपवास:कलेक्ट्रेट के सामने ओरण बचाओ आंदोलन, वरिष्ठ सदस्य ने व्रत रखा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading