☜ Click Here to Star Rating


चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।

सीकर के नेछवा थाना इलाके में चोरों ने मकान के 2 कमरों में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

.

चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात चोरी किए।

चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात चोरी किए।

इस संबंध में नेछवा थाना इलाके के हरीपुरा निवासी पोखरमल ने बताया कि वह रात को 10 बजे परिवार के साथ कमरे में सो गए थे। सुबह जब 5 बजे के करीब उठकर देखा तो 2 कमरों में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने सभी घरवालों को जगाया।

अंदर कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए मिले। इनमें रखी 2 सोने की अंगूठी,एक सोने का हार,एक सोने का मांग टीका,एक सोने का सीस फूल सहित करीब 10 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान गायब मिला। अब पोखरमल की रिपोर्ट पर नेछवा पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading