![]()
सपोटरा स्थित मीणा धर्मशाला में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस पर महापुरुष बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
करौली के सपोटरा स्थित मीणा धर्मशाला में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रूपसिंह गोरेहार ने आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सरपंच त्रिलोक, आदिवासी मीणा पंच पटेल महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता एवं सीबीआई संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार रूपसिंह गोरेहार, जिला अध्यक्ष हीरालाल नगला मीना और आदिवासी राष्ट्रीय महासभा के प्रदेश प्रवक्ता हेमराज जगरवाड़ ने की।
सभी नेताओं ने आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रूपसिंह गोरेहार ने आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में निर्धारित किया है।
गोरेहार ने कहा कि इस दिन आदिवासी समुदाय के हक और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विचार-विमर्श होता है।
हेमराज जगरवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी हमेशा से प्रकृति प्रेमी रहे हैं। इसी कारण पर्यावरण संरक्षण में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि आज भी विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments